दिल्ली: करावल नगर के गोदाम में लगी आग, काबू पाने के लिए आईं दमकल की 12 गाड़ियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक गोदाम में आग लग गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘करावल नगर के काली घटा रोड के पास एक गोदाम में आग लगने की सूचना अपराह्न करीब 3.54 बजे मिली।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियों को सेवा में लगाया गया। ’’ उन्होंने कहा कि आग लगने की इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

ये भी पढ़ें - कोविड-19 के 656 नए मामले आए सामने, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,742 

संबंधित समाचार