Fatehpur: सजगता भूले, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग गायब, कोविड को लेकर नहीं कोई सजगता, हर जगह हो रही अनदेखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कोविड को लेकर नहीं कोई सजगता।

फतेहपुर में कोविड को लेकर नहीं कोई सजगता। हर जगह अनदेखी हो रही। अस्पतालों से लेकर बाजार तक लापरवाही दिख रही।

फतेहपुर, अमृत विचार। पिछले दो सालों में कोविड की पहली, दूसरी और तीसरी लहरों ने कई लोगों को चपेट में लेकर मौत की नींद सुला दिया था। एक बार फिर देश में मिले कोविड केसों ने परेशानी बढ़ा दी है। 

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, स्कूल, सरकारी विभागों और अस्पतालों में लोगों का सुबह से शाम तक जमावड़ा बिना सोशल डिस्टेंसिंग के रहता है। मास्क लोगों ने लगाना छोड़ दिया है। कोरोना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि सरकार ने जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास कोई भी नई गाइड लाइन के निर्देश आने के बाद से विभाग भी सतर्कता बरत रहा है। लेकिन असर अस्पतालों तक में देखने को नहीं मिल रहा है। 

अब कहीं नहीं होती थर्मल स्क्रीनिंग

रेलवे व बस स्टेशन में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही है। बाहर से आने वाले यात्री बेधड़क आ और जा रहे हैं। बाहरी यात्री शहर के लोगों के साथ यात्रा भी कर रहे हैं। ऐसे में लोगो पर कोविड पॉजिटिव होने का खतरा मंडराने लगा है। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों की निगरानी भी नहीं हो रही है।

प्रशासनिक अमला बना लापरवाह

कोरोना की दस्तक के बाद अब जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बाकी प्रशासन की ओर से कहीं सख्ती नहीं बरती जा रही है। यहां के प्रशासनिक जिम्मेदार जब भीगेगें तब छाएंगे की तर्ज पर काम कर रहे हैं। हालात यह है कि लोगों से लेकर अफसर तक इस खतरे के प्रति अभी गंभीर नहीं हैं। वहीं मॉस्क लगाने पर किसी का भी ध्यान नहीं है।

शासन से कोविड के संबंध में नई गाइड लाइन आ गई है। मुख्यालय समेत सीएचसी पीएचसी तक के जिम्मेदारों को सतर्कता बरतने के साथ-साथ सैम्पलिंग के लिए पत्र लिखा गया है। सैम्पलिंग की गति इसी सप्ताह बढ़ा दी जाएगी।- डा. अशोक कुमार, सीएमओ

ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: ओवरटेक करने पर टकराई कार… डॉक्टर और कार सवारों में मारपीट, तोड़फोड़, चार लोग घायल

संबंधित समाचार