अमरोहा: धान की कटाई करते समय निकला 10 फीट का अजगर
अमरोहा/रहरा/अमृत विचार। थाना आदमपुर क्षेत्र के कस्बा ढवारसी में किसान शिवकुमार के खेत में धान की फसल की कटाई का काम चल रहा था। पड़ोस के ही गांव बुखारी पुर तथा सांथलपुर के मजदूर कटाई का काम कर रहे थे। अचानक धान की फसल में लगभग 10 फीट लंबा अजगर निकल आया। जिसे देख मजदूर …
अमरोहा/रहरा/अमृत विचार। थाना आदमपुर क्षेत्र के कस्बा ढवारसी में किसान शिवकुमार के खेत में धान की फसल की कटाई का काम चल रहा था। पड़ोस के ही गांव बुखारी पुर तथा सांथलपुर के मजदूर कटाई का काम कर रहे थे। अचानक धान की फसल में लगभग 10 फीट लंबा अजगर निकल आया। जिसे देख मजदूर डर गए। मौके पर आसपास के किसान भी जमा हो गये।
बुखारीपुर के मजदूर हरीश ने अजगर को एक कट्टे में बंद कर लिया और अपने घर ले गया। किसान द्वारा वन विभाग को सूचना दे दी गई है। 3 दिन पूर्व भी हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कला के जंगल में अजगर निकला था| वहां पर भी अजगर धान की फसल में घुस गया था एवं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी अजगर निकालने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है|
