सीएम योगी ने किया अटल गीत गंगा एकल काव्य पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में अटल गीत गंगा एकल काव्य पाठ का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करकमलों से हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने भी अटल जी के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि किया। अटल बिहारी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता थे लखनऊ वासियों से उनका विशेष स्नेह था। अटल जी ऐसे सांसद रहे जिनका संसदीय जीवन 50 साल का रहा। वह लखनऊ से 8 बार सांसद रहे। उन्होंने कहा अटल जी युग पुरुष थे। 

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नोएडा से विधायक पंकज सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, अवध प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा,  विधायक नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुमित समेत पदाधिकारी भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में बोले पूर्व सांसद पुनिया - आम चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार का जाना तय

 

संबंधित समाचार