Unnao News: शिक्षक की पिटाई से आहत छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, टीचर ने लगाए गए आरोप को बताया निरोधार
उन्नाव में शिक्षक की पिटाई से आहत छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ।
उन्नाव में शिक्षक की पिटाई से आहत छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के किला चौकी अंतर्गत एक विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से आहत छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद छात्र की हालत बिगड़ गयी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर छात्र को डॉक्टरों ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने छात्र को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत अभी गंभीर भरी हुयी है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की गुहार लगायी है ,वहीं शिक्षक ने सारे आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।
बता दें दही थाना क्षेत्र के बजरहा खेड़ा दुआ गांव निवासी रमेश पुत्र कुबेर ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि उनका बेटा आकाश (17 ) शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 12वीं का छात्र है। शनिवार सुबह उनका बेटा विद्यालय में पढ़ने गया था। इस दौरान नागरिक शास्त्र के शिक्षक एम एल गौतम देरी से कक्षा में पहुंचे। इस दौरान सभी छात्र आपस में बात कर रहे थे।
शिक्षक उनके बेटे आकाश को क्लास में लाठी डंडों से मारते हुए गैलरी तक घसीटते हुये बाहर लाये और उसे जमकर पीटा। पिटाई से आहट आकाश में कुछ देर बाद नशीला पदार्थ निकल लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्त अनुज और अभिषेक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुये उसे कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिये उन्नाव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुयी है। आकाश के पिता ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने मांग की है, वहीं शिक्षक एम एल गौतम ने बताया कि किसी भी छात्र को पीटा नहीं गया है। मामले की जांच होनी चाहिये।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: तुम्हें विदा कराने आया हूं...साथ चलो वरना तेजाब से चेहरा जला दूंगा, शोहदे ने दी धमकी
