अयोध्या उत्सव में शामिल हुए केरल के राज्यपाल, कहा- सद्‌मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीराम का जीवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मणिराम दास छावनी में चल रहे अयोध्या उत्सव में रविवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। उस खुशी में हिस्सा लेने के लिए आया हूं। कहा कि श्रीराम का जीवन हमें सद्‌मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा की राम मंदिर का निर्माण देश के सम्मान का प्रतीक है। 10 करोड लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। मंदिर की आयु एक हजार साल होगी। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद में कहा कि अयोध्या में आज उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम होने वाला है। भक्ति आंदोलन की शुरुआत दक्षिण में उत्तर भारत से काफी पहले हो गई थी। आंदोलन में श्रीराम को अवतार के रूप में देखा गया है। सब में राम सबके राम यह वास्तविकता नजर आती है।

यह भी पढ़ें:-Person of Action के प्रतीक बन चुके हैं योगी आदित्यनाथ, उप राष्ट्रपति ने मंच से की CM Yogi की तारीफ

संबंधित समाचार