भाजपा राम की पुजारी नहीं व्यापारी है : प्रमोद तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार प्रयागराज: राज्यसभा सदस्य व सदन में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले बोले। रविवार को सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा की रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भाजपा का कोई इरादा नहीं था। कहा की सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण हुआ है। प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर का शिलान्यास स्थानीय पुरोहितों से कराने की बात कही। वहीं पीएम मोदी के जाने पर भी ऐतराज जताया। कहा की प्रधानमंत्री राजनितिक दल से जुड़ा होता है। 

वहीं प्रमोद तिवारी ने कहा की भाजपा भगवान राम की पुजारी नहीं, व्यापारी है। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर सपा कांग्रेस में बढ़ रही तलखियो को लेकर प्रमोद तिवारी ने खारिज करते हुए कहा की सपा कांग्रेस में दूरियां नहीं नजदीकियां बढ़ी है। कहा की जल्द ही सीटों के बटवारें पर भी साझा बातचीत इंडिया गठबंधन की होगी।

 वहीं इंडिया एलायंस के पीएम चेहरे को लेकर प्रमोद तिवारी ने दो टूक शब्द में कहा की हम चुनाव परिणाम के बाद सर्वसहमति से इसपर फैसला करेंगे।  इस मौके पर पूर्व विधयाक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, गौरव पाण्डेय, उदय यादव साहित आदि लोग मौजूद रहें।

ये भी पढ़े:- UP Board Exam 2024 की तैयारी जोरो पर, उत्तर पुस्तिकायें पहुंचना शुरू, इस बार परीक्षा में खास बदलाव, आसान नहीं होगी नकल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका