अमेठी: अलाव तापते समय परिवार पर दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडा व असलहे से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार अमेठी। शनिवार की देर शाम बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र के नोहरेपुर मजरे बिराहिम बाजगढ़ गांव में खेत में आने जाने की बात को लेकर दबंगों ने दलित परिवार पर हमला बोल दिया। दलित परिवार देर शाम को अपने दरवाजे पर अलाव ताप रहे थे। एक परिवार के ऊपर दूसरे पक्ष ने साथियों के साथ लाठी-डंडा धारदार हथियारों व असलहों के साथ लैस होकर पहुंचे और हमला बोल दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दबंगों ने मारपीट कर परिवार के तीन महिला समेत 9 लोगों को लहू लुहान कर दिया। पीड़ितों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद व 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के नोहरेपुर मजरे बिराहिम बाजगढ़ गांव निवासी उदयराज पासी की पुत्री सुनीता (17) व रंजीता (19) शनिवार को दिन में खेत गई थी। खेत आने जाने को लेकर गांव की ही विपक्षी जाबिर अपने साथियों के साथ दलित श्रीनाथ पासी के घर देर शाम पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। उस दौरान श्रीनाथ पासी अपने भाई उदयराज उसकी पत्नी व बेटी सुनीता, अमरनाथ, ओम प्रकाश, हरिश्चन्द्र, लैला व शिवकुमार के साथ दरवाजे पर अलाव जलाकर ताप रहे थे। जब दलित परिवार ने गाली गलौज का विरोध किया तो सभी लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट करने आए जाबिर, जुलफेकार, अरबाज, आसिफ अली, गुलाम अशरफ, आलम व मासूक अली लाठी-डंडा, धारदार हथियार व अवैध असलहे से दलित परिवार पर हमलावर हो गए।

 बवाल बढ़ता देख दलित परिवार अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुसे तो दबंगो ने घर में भी घुसकर जमकर मारपीट की। दलित परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख दबंग भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद फिर से दबंगों ने अपने 20-25 अन्य साथियों के साथ आ धमके और दलित परिवार के साथ बचाने आये ग्रामीणों की भी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही हसमलावर जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

मारपीट में दलित परिवार के श्रीनाथ, उदय राज व पत्नी राजकुमारी, बेटी सुनीता, अमरनाथ, ओमप्रकाश, हरिश्चंद्र, लैला, शिव कुमार घायल हुए हैं। दलित शिवकुमार पासी की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजद व 20 से 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद घटनास्थल पर सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच सीओ मुसाफिरखाना गौरव सिंह ने शुरू कर दी गई है

ये भी पढ़े:- UP Board Exam 2024 की तैयारी जोरो पर, उत्तर पुस्तिकायें पहुंचना शुरू, इस बार परीक्षा में खास बदलाव, आसान नहीं होगी नकल

संबंधित समाचार