बरेली: डिप्टी सीएम ने वनमंत्री के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय पर रविवार को रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में पार्षद राम सिंह पाल, नरेंद्र सिंह, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, बबली पटेल, वीरेन्द्र पटेल, वीरपाल फौजी, रंजीत वाल्मीकि, अरब सिंह यादव, अरुण सिंह, नितिन सक्सेना, संजय राय, रचित गुप्ता, प्रांजल गर्ग समेत 135 लोगों ने रक्तदान किया।
206 लोगों ने पंजीकरण कराया था लेकिन जांच में अधिकतर लोगों का हिमोग्लोबिन कम पाया गया। अन्य बीमारियां भी थीं। इस वजह से ऐसे लोगों को रक्तदान से वंचित रहना पड़ा। अनिल कुमार एडवोकेट, अमनदीप सक्सेना, तरनजीत सिंह कैप्टन, अमित सक्सेना, मेघ प्रकाश, संजू सक्सेना, उदित सक्सेना, विशाल सक्सेना, पंकज सिंह, इस्लाम सुल्तानी, विक्रम सिंह, पुष्पेन्द्र पटेल, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम शर्मा आदि का सहयोग रहा।
ये भी पढे़ं- बरेली: ठेकेदार को अल्टीमेट, इस सप्ताह तक करेंगे स्काई वॉक का निर्माण पूरा
