आज होगा मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 से 25 के बीच मंत्री ले सकते हैं शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के नवगठित डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को दिन में होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में प्रारंभ हो गई हैं। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से इस संबंध में उच्च स्तर पर विचार विमर्श पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा ही गई है। 

सोमवार 25 दिसंबर को दिन में लगभग साढ़े तीन बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। डॉ यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। इसके बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें चल रही थीं। 

मुख्यमंत्री डॉ यादव शनिवार को उज्जैन की यात्रा पर थे। दोपहर बाद उनका दिल्ली जाने का अचानक कार्यक्रम बना और वे शनिवार देर शाम से दिल्ली में हैं। डॉ यादव के रविवार की रात्रि में दिल्ली से वापस लौटे। उनकी दिल्ली में आज पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई। 

राज्य विधानसभा में कुल 230 सीटों के मद्देनजर निर्धारित मापदंड के अनुरूप मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इस तरह वर्तमान में मंत्रिमंडल में 32 सीटें रिक्त हैं। लेकिन सामान्यत: रणनीतिक तौर पर मंत्रियों के कुछ पद रिक्त रखे जाते हैं। इस तरह मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अधिकतम 32 मंत्री ही शामिल किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि कल 20 से 25 के बीच मंत्री शपथ ले सकते हैं। 

ये भी पढे़ं- कोलकाता: एक लाख से अधिक लोगों ने किया गीता का पाठ, तृणमूल और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग  

 

संबंधित समाचार