अयोध्या: रामनगरी में चल रहे विकास कार्य के बीच हुआ हादसा, हाइड्रा क्रेन ने महिला को कुचला, चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में चल रहे विकास कार्य के बीच बड़ा हादसा हो गया है। धर्मपथ पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा क्रेन ने एक महिला को कुचल दिया। मौके पर पहुंचे अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार ने महिला को श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया है। अयोध्या कोतवाल की तत्परता के चलते महिला की जान बच गई।

 बताया जा रहा है कि महिला अयोध्या के कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। घायल महिला का नाम तारा देवी पत्नी शिवदास है जो कि 50 वर्षीय है। गंभीर हालत में महिला को श्रीराम हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। हाइड्रा क्रेन सहित चालक को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: आज आगरा जाएंगे सीएम योगी, 105 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

संबंधित समाचार