मुरादाबाद: बिल कम कराने के नाम पर ठगे बीस हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। टप्पेबाजों ने बेटे के इलाज के लिए आए ग्रामीण को निशाना बना लिया। निजी अस्पताल का बिल कम करवाने का आश्वासन देकर उससे बीस हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। काफी देर तक टप्पेबाजों के वापस न आने पर किसान ने उनको तलाशना शुरू किया लेकिन वह हत्थे नहीं लगे। पीड़ित ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। टप्पेबाजों ने बेटे के इलाज के लिए आए ग्रामीण को निशाना बना लिया। निजी अस्पताल का बिल कम करवाने का आश्वासन देकर उससे बीस हजार रुपए लेकर चंपत हो गए। काफी देर तक टप्पेबाजों के वापस न आने पर किसान ने उनको तलाशना शुरू किया लेकिन वह हत्थे नहीं लगे। पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दे दी है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में जिगर कालोनी स्थित एक नामचीन अस्पताल का है। अमरोहा जिले के थाना आदमपुर के ग्राम बथुआखेड़ा निवासी सतीश कुमार चार दिन पहले छत से गिर गया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता जयप्रकाश ने उसे जिगर कालोनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। जय प्रकाश के अनुसार, वह बेटे के इलाज के लिए बीस हजार रुपए लेकर आया था। अस्पताल में उसे दो युवक मिले और दोस्ती कर ली।

बिल ज्यादा आने की बात जब जय प्रकाश ने बताई तो उन्होंने भरोसा दिया कि कम पैसे में काम करवा देंगे। जयप्रकाश के अनुसार भरोसे में आकर उसने बीस हजार रुपए दे दिए। इसके बाद दोनों युवक चंपत हो गए। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटे तो चिंता हुई, काफी तलाश भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं लगे। पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

संबंधित समाचार