बहराइच: आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्म, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई, बच्चों में दिखा खास उल्लास
बहराइच। प्रभू यीशु मसीह का जन्मदिन ईसाई समाज के लोगों ने रात से शुरू कर दिया। रात 12 बजते ही सभी ने आतिशबाजी की। एक दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। चर्च में प्रार्थना सभा भी हुआ। जिले में रविवार रात रात बारह बजते ही लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर बधाईयां दी। सोमवार को प्रभू यीशू का जन्मदिन जिले में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रभु यीशु के धरती पर आगमन की खुशियां सोमवार को हर तरफ दिखीं। शहर के गिरजाघर रंग बिरंगें झालरों से सज कर तैयार हैं। पर्व को मनाने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। प्रभु यीशु के जन्मदिन को क्रिसमस डे के रूप मनाया गया। क्रिसमस पर्व को धूम-धाम से मनाने के लिए लोग कई दिनों से जुटे हुए थे। रविवार को प्रभु यीशू के आगमन की तैयारी को लेकर शहर के सभी गिरजाघर रंगबिरंगी रोशनी से नहाने लगे।
सोमवार की भोर में गिरजाघरों में प्रार्थनासभाओं का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान सोमवार को प्रभु यीशू के जन्म लेते ही शहर के सभी गिरजाघर मेरी क्रिसमस से गूंजने लगेंगे। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर लोग पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी को लेकर जमकर खरीददारी की। बच्चे सेंटा क्लास की ड्रेस खरीद रहे थे, तो कोई क्रिसमस ट्री व अन्य पर्व में उपहार देने की खरीदारी करने में जुटा दिखाई दिया।
शहर के जेलरोड मोहल्ला रायपुरराजा स्थित मुख्य सीएनआई चर्च को रंगबिरंगे झालरों सजाया गया है। सोमवार की सुबह गिरजाघरों में प्रभु यीशु के धरती पर आगमन को लेकर विशेष प्रार्थनाएं सभाएं होंगी। सेंटा क्लाज द्वारा एक दूसरे को उपहार बांटने का सिलसिला शुरू होगा। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे के घरों में जाकर क्रिसमस डे के पर्व की बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।
यह भी पढ़ें: कौशांबी: धान खरीद में हुआ बड़ा घोटाला!, पूर्व सांसद के नाम पर सैकड़ों कुंतल धान की हो गई खरीद!, उठी जांच की मांग
