इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुआ मुरादाबाद का बेटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर के लाल ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है। उन्होंने मध्य प्रदेश के युवा का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए हैं। बुद्धि विहार निवासी लक्ष्य अग्रवाल ने एक से …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर के लाल ने इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है। उन्होंने मध्य प्रदेश के युवा का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए हैं। बुद्धि विहार निवासी लक्ष्य अग्रवाल ने एक से लेकर सौ तक के वर्ग का उच्चारण एक मिनट 14 सेकेंड में करके यह रिकॉर्ड बनाया है।

लक्ष्य ने बताया कि उन्होंने डीपीएस और एसआरएम कॉलेज से पढ़ाई की है। बचपन से ही मेंटली कैल्कुलेशन करने की आदत रही। इसी आदत को आधार बनाते हुए उन्होंने इंडिया का यह रिकॉर्ड ब्रेक किया है। इससे पहले भी वह इंटरनेशनल मैथ्स ओलम्पियाड में कई बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा चुके हैं। पहले ये रिकॉर्ड एक मिनट 28 सेकेंड का था जो मध्य प्रदेश के युवक के नाम था।

लक्ष्य बताते हैं कि उन्हें इस मुकाम को हासिल करने के लिए दो साल तक मेहनत करनी पड़ी। अब वह वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इसकी तैयारी में जुट गए हैं। बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड का समय गूगल पर अंकित नहीं है लेकिन वह बैटर टाइमिंग के साथ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल कराएंगे।

अगस्त में किया था आवेदन
लक्ष्य ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अगस्त में आवेदन किया था जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ। लक्ष्य ने अपना रिकॉर्ड गूगल पर भी अंकित करा लिया है। लक्ष्य के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

मन में न आने दें नकारात्मक विचार
लक्ष्य का मानना है कि मनुष्य का दिमाग कैल्कुलेटर से ज्यादा तेज किसी भी नंबर का हिसाब-किताब लगा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि कभी भी नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें। साथ ही अपने ध्येय के प्रति ईमानदारी से प्रयास करते रहें।

हर इंसान के भीतर छिपा है कोई न कोई हुनर
लक्ष्य कहते हैं कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई हुनर छिपा होता है जिसके बल पर वह खुद को दूसरों से अलग साबित कर कई आयाम स्थापित कर सकता है। ये खुद आपको तलाशना है कि आपके भीतर औरों से अलग वो क्या है जो आपको हर जगह सम्मान और एक अलग पहचान दिला सकता है।

संबंधित समाचार