बरेली: गांव बल्ली की बहगुल नदी में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/शीशगढ़, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव बल्ली के मजरा मलूकपुर के पास बह रही बहगुल नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की मानें तो नदी में लंबे समय से मगरमच्छ रह रहे हैं और धूप में बह नदी से बाहर निकाल कर रेत में चहल कदमी करते नजर आते हैं। डर की वजह से ग्रामीण नदी में अपने जानवर नहलाने के लिए नहीं जाते हैं और बच्चों को भी नदी की तरफ नहीं जाने दिया जाता है।

नदी के किनारे बने मंदिर पर रह रहे महंत बताते हैं कि 2 वर्ष से वह यहां रह रहे हैं और मगरमच्छ धूप के समय नदी से बाहर आकर रेत में दिखाई देते हैं। डर से जंगल में काम करने वाले ग्रामीण नदी के किनारे नहीं जाते हैं। वहीं ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, लेकिन किसी ने अभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ अगर किसी के खेत या घर में होते तो पकड़वा लिए जाते, मगरमच्छों का स्थान ही पानी में रहना है।

यह भी पढ़ें- बरेली: साइबर ठगों ने आईजी डॉ. राकेश सिंह के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, करीबियों को मैसेज कर की रुपयों की मांग

संबंधित समाचार