बरेली: प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। प्लाट पर कब्जे का लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसको लेकर दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों का मेडिकल करा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थाना सीबीगंज के दौली रधुवरदयाल निवासी मुनव्वर हुसैन का आरोप है कि उनके प्लाट पर गांव के ही नदीम और नन्नू की नियत खराब है। आज सुबह वह लोग कब्जा करने की नियत से उनके प्लाट पर पहुंच गए। जब इसका पता जाकिर को चला तो आरोपियों ने लाठी-ड़डों व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे व तलवार चलीं। जिसमें मुनव्वर पक्ष से उनके बेटे जाकिर हुसैन, वकील अहमद फैजान, शकील अहमद और नदीम पक्ष से शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी का मेडिकल करा कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: गांव बल्ली की बहगुल नदी में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार