सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे पूर्व पीएम अटल जी : गोविंद नारायण शुक्ला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में 1900 बूथों पर मनाई गई पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की 99 वीं जन्म जयंती

सुलतानपुर, अमृत विचार। भारत रत्न से सुशोभित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी लोकतांत्रिक व मानवतावादी मूल्यों की प्रतिमूर्ति थे। वह सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे। उनके दिखाए आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर है। यह बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने भाजपा के जिला मुख्यालय पर पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की 99 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा मोदी सरकार अटल के सुशासन के सपने को साकार कर रही है।भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने अटल जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा, 43 वर्ष पहले उनकी कही बात सत्य साबित हुई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा मां भारती के लाल अटल जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। वह राजनीति के अजातशत्रु थे। पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डां सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल एवं डां अनुराग ने उनके करिश्माई व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा अटल जी विश्व पटल पर चमकते हुए सितारे और आदर्शो की प्रतिमूर्ति थे।

इस दौरान वक्ताओं ने अटल जी की कविताओं का संस्मरण किया। इसके पहले मुख्य व विशिष्ट अतिथि सहित उपस्थित जन- प्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अटल जी की 99 वीं जयंती जिले के 1900 बूथों पर अटल जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। 

संचालन जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक डां प्रीति प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, सीताराम वर्मा,राज बाबू उपाध्याय, करूणा शंकर द्विवेदी,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय रघुवंशी, प्रवीण अग्रवाल, आकाश जायसवाल आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, जानें कहां फंसा है पेंच

संबंधित समाचार