अमरोहा: गन्ना मूल्य घोषित न करने पर सरकार के खिलाफ जताया विरोध, मंडी समिति में हुई भाकियू की मासिक पंचायत
अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। मंडी समिति में सोमवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों ने गन्ना मूल्य घोषित न होने पर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने जल्द गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है।
नगर में अमरोहा मार्ग स्थित मंडी समिति में सोमवार को भाकियू की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत हुई। इसमें भाकियू के तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी हसनपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। आरोप है कि चीनी मिल में संविदा कर्मचारियों को मानक के अनुरूप ठेकेदार रुपये नहीं दिलवा रहे हैं।
उन्होंने छुट्टा पशुओं को प्रशासन से पकड़वाने की मांग की। कहा कि क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण है, इसे तुरंत हटाया जाए। इस दौरान सागर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, महावीर सिंह, चौहान बलराम सिंह, सीता आर्य, सागर सिंह, हरिओम सिंह, संजीव बालियान, ललतू सिंह व बाबू अली शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देती है भाजपा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने BJP पर साधा निशाना
