देश में डॉ.आकांक्षा ने कानपुर का बढ़ाया मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। दिल्ली के ओखला स्थित एक होटल में मिसेस इंडिया वन इन ए मिलियन 2023 का आयोजन हुआ, जिसमें 28 राज्यों से आई प्रतिभागियों ने अपना जलवा बिखेरा। 28 राज्यों की प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश की डॉ.आकांक्षा मैसी ने कड़ी टक्कर दी। पांच प्रकार की हुई प्रतियोगिता में डॉ. आकांक्षा ने मिसेस इंडिया मोस्ट ग्लैमरस 2023, मिसेस इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटीफूल बॉडी व ब्यूटीफुल स्किन एंड बॉडी 2023 का खिताब अपने नाम किया। 

साथ ही डॉ.आकांक्षा ने मिसेस इंडिया वन इन ए मिलियन 2023 में सेकेंड रनरअप बनकर कानुपर के साथ पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। बता दें कि डॉ.आकांक्षा मैसी आगरा की रहने वाली है और वह वर्ष 2016 से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की फैकल्टी है।

संबंधित समाचार