मुरादाबाद : सड़क सुरक्षा अभियान में ओवरलोड वाहनों की जांच शुरू, वाहन स्वामियों के खिलाफ की चालान की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सड़क सुरक्षा अभियान में जुटे संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने ओवरलोड वाहनों की जांच की। मंगलवार को सड़क किनारे खड़े वाहनों की छानबीन में पाकबड़ा में तीन वाहन स्वामियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आनंद निर्मल और एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने राज्यव्यापी अभियान की पड़ताल की। एआरटीओ आनंद निर्मल ने बताया कि अभियान के तहत मालवाहक वाहनों पर अधिक लोड की जांच की जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्गों पर परवर्तन दल की टीमें में खड़ी हैं। अभियान देर शाम तक चलेगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को इंतजार करना भारी पड़ा

संबंधित समाचार