मुरादाबाद : कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों को इंतजार करना भारी पड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। बिहार और पश्चिम बंगाल से आने वाली अधिकतर ट्रेनें देर से चल रही है। पंजाब मेल, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस देर चल रहीं हैं। मंगलवार को डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली अवध असाम एक्सप्रेस तीन घंटे देर से यहां पहुंची। जबकि, अकाल तख्त के यात्रियों को सवा घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

जननायक एक्सप्रेस एक घंटे आला हजरत 30 मिनट तथा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के यात्रियों को 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। जम्मू से कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस दोनों तरफ से विलंब से चल रही है। सियालदह की ओर जाने वाली ट्रेन 3:15 घंटे तथा जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेन घंटे बाद यहां पहुंची जिससे यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार भारी पड़ा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अधूरी रह गई आस...बहुप्रतीक्षित कपूर कंपनी पुल की लड़ाई रही बेनतीजा

संबंधित समाचार