अधिवक्ता के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण, सीओ ने मामले के निस्तारण को लेकर बनाई कमेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली महराजगंज अमृत विचार। क्षेत्र के मोन गांव के ग्रामीण अधिवक्ता के दबाव में गांव के कुछ लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हल्का लेखपाल  व राजस्व निरीक्षक पर गांव के ही एक व्यक्ति पुस्तैनी दीवार गिराने का भी आरोप लगाया।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजित राम व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने प्रदर्शन कारियों को कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम भेजकर  सीमांकन रिपोर्ट मांगी है।

देर शाम तक प्रदर्शन कारी अपनी मांगों को पूरी कराने की शर्त पर अड़े रहे।  इधर आरोपी अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के समर्थन में तहसील में अधिवक्ता क्षेत्राधिकारी से मिलें। अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप राजनैतिक व बेबुनियाद बताए। सीओ ने दोनो पक्षों से कमेटी बना कर आमने सामने बैठा कर समझौता कराने के प्रयास की बात कही। प्रदर्शनकारी कुलदीप , शारदा शरण पांडेय, राम मिलन , राम प्रकाश आदि ने  कुलदीप समेत गांव के अन्य लोगो पर लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लेने व थाने के हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुंदर भारती  व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुशील पासी ने  भी अलग अलग कुछ देर के लिए पहुंचे। अधिकारियों से बात कर मदद का आश्वासन भी दिया। एसडीएम राजित राम गुप्ता ने बताया कि दोनो पक्षों मे राजनैतिक रंजिश सामने आई है।दोनों पक्षों से लगाए गए आरोपों को जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़े:- 15 जनवरी से अयोध्या जाईए उड़ते हुए, शुरू हो रही फ्लाइट, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

संबंधित समाचार