30 को अयोध्या में पीएम की जनसभा में अयोध्या जिले से जाएंगे 65 हजार कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 दिसंबर  को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा को लेकर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में जन- प्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक आनंद द्विवेदी ने बताया कि जिले से बूथ स्तर के 65 हजार कार्यकर्ताओं को जनसभा में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर दो बसों से कार्यकर्ता जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जनपद पहुंचने पर पयागीपुर स्थित  डाक बंगले में स्वागत किया गया। उनको पीएम की अयोध्या में होने वाली जनसभा को लेकर कार्यालय पर हुई तैयारी बैठक की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पहले जनपद पहुंचने पर अमहट चौराहे पर कृषि मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

बुधवार को सभी विधानसभा में जनसभा को लेकर आयोजित बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।कार्यालय पर आयोजित बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम,योगेंद्र प्रताप सिंह,आनंद जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, विजय सिंह रघुवंशी,सुनील वर्मा,राजेश पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह,डां रामजी गुप्ता, गोविंद तिवारी टाडा,रेखा निषाद सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

ये भी पढ़े:- 15 जनवरी से अयोध्या जाईए उड़ते हुए, शुरू हो रही फ्लाइट, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

संबंधित समाचार