जयंती पर शहीद उद्यम सिंह को दी गई 32 फायर की सशस्त्र सलामी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार वारणसी:  शहीद उद्यम सिंह स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी ट्रस्ट की ओर से वाराणसी के गिरजाघर चौराहा स्थित शहीद उद्यम सिंह पार्क में 26 दिसंबर को शहीद उद्यम सिंह की जयंती मनाई गई। उधम सिंह स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी ट्रस्ट की ओर से 26 दिस्मबर दिन मंगलवार को सायंकाल शहीद उधम सिंह की 124 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर शहीद उधम सिंह प्रतिमा के समक्ष वाराणसी पुलिस कमिशनरेट के जवानों ने उन्हें 32 फायर की सस्त्र सलामी देकर नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस घुडसवार के साथ पुलिस बैंड के नवजवानों ने बिगुल बजाकर लोंगों में शहीद उधम सिंह के वीरता और अदम्य साहस का परिचय कराया। शहीद उधम सिंह कों गार्ड ऑफ आनर के बाद चारों धर्मों के अनुयायियों ने वेद पाठ, कुरान की आयतें, बाईबिल पाठ के साथही गुरुबाग व नीचीबाग से आये "रागी जत्था" गुरु ग्रन्थ साहब जी की वाणी का पाठ किया। अमर शहीद के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सर्वदलीय सभा में अतिथियों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन उदय नारायण सिंह ने कहा कि देश में 14 नवम्बर को मनाये जाने वाले बाल दिवस को गुरू गोविन्द सिंह के चारों साहिबजादों का शहादत दिवस "26 दिसम्बर को बाल दिवस" मनाने की घोशणा प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत में धर्म रक्षा के मामले में गुरू गोविन्द सिंह का काई शानी नहीं है।

सभा में सर्वसम्मत सें यह माँग की गई कि काशी में शाहीद उधम सिंह के पहले दोस्त व महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व.  बालमुकुन्द सिंह की आदमकद कांस्य प्रतिमा जिसका मूल्य 6 लाख 60 हजार है उसे उ० प्र० संस्कृति निर्देशालय के द्वारा 'शहीद उधम सिंह स्मारक समिति को 25 प्रतिशत वहन करना होगा और उसे वित्तिय 2023-2024 वर्ष में सरकार लगायेगी। 32 फायर की सलामी काशी राज परिवार रामनगर दुर्ग के दामाद डा अशोक कुमार सिंह द्वारा ली गयी।

ये भी पढ़े:- GOOD NEWS! सीएम योगी ने सुनी युवाओं की आवाज!, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सभी वर्ग की आयु सीमा तीन साल बढ़ाई!

 

 

संबंधित समाचार