बरेली: पिकअप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस, 12 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नवदिया झादा में कोहरे के कारण चंडीगढ़ से बालामऊ जा रही यात्रियों से भरी बस पिकअप से टकराकर डिवाइडर पर पलट गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे के वक्त अधिकतर सवरियां सो रही थीं। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक किशोरी की हालात गंभीर बताई जा रही है। कई अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार सुबह निजी बस चंडीगढ़ से बालामऊ यात्रियों लेकर जा रही थी। बस ब्लैक स्पॉट बन चुके नवदिया झादा चौराहे पर पहुंची तो कोहरे की वजह से बीसलपुर जा रही पिकअप से टकरा गई। बस डिवाइडर पर पलट गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना पर ग्रामीण और इंस्पेक्टर संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उल्टी पड़ी बस में से एक-एक करके सवारियों को बाहर निकाला। इनमें उन्नाव के गांव मुजफ्फरपुर निवासी सात वर्षीय पल्लवी गंभीर रूप से घायल थी। 

वहीं, हरदोई जिले की लक्ष्मी, उन्नाव की लक्ष्मी, सुरेंद्र, सुनील और फरीदाबाद के संजीव भी घायल हो गए। पुलिस ने पल्लवी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बड़ा बाईपास पर जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद क्रेन से बस को हटाने के बाद जाम खुल सका।

ये भी पढे़ं- बरेली: प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी सीएजी दिल्ली, टीम को दो लाख की धनराशि के साथ मिली ट्रॉफी

 

संबंधित समाचार