बरेली: प्राइजमनी फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी सीएजी दिल्ली, टीम को दो लाख की धनराशि के साथ मिली ट्रॉफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच सीआरपीएफ जालंधर और सीएजी दिल्ली के बीच हुआ। दिल्ली के शाहनवाज ने 77 वें मिनट में मिले पेनाल्टी गोल से टीम को जीत दिलाई। विजेता सीएजी टीम को दो लाख, उप विजेता सीआरपीएफ जालंधर को एक लाख और तीसरे पायदान पर रहने वाली डीएफए वाराणसी को पचास हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी गई।

समापन पर मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार और विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने टीम, रेफरी आदि को सम्मानित किया। प्रदीप कुमार सयुंक्त विकास आयुक्त, अमरजीत सिंह बक्शी अध्यक्ष बीडीएफए, आरएन द्विवेदी, जितेंद्र यादव क्षेत्रीय कीड़ाधिकारी, मून रोबिनसन सचिव जिला फुटबॉल संघ, अतुल कपूर, सुभाष मुखर्जी, डॉ निकुंज गोयल, पवन सक्सेना, कमल सेन, आलोक श्रीवास्तव, विकास पटेल, अमर सिंह, इरफान जमा, एमएस बेग, कौशल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: छुट्टा पशुओं, सूखी नहरों और बकाया गन्ना भुगतान के मुद्दे पर किसानों का हल्ला बोल

 

संबंधित समाचार