बरेली: आग से झुलसे किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेमो इमेज

बरेली, हाफिजगंज/अमृत विचार। गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने के प्रयास में झुलसे किसान की मौत निजी अस्पताल में हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाफिजगंज के गांव गोसलपुर निवासी किसान गोपाल शरण 36 वर्ष सोमवार को खेत में  गन्ना छिल रहे थे। इसी दौरान किसी ने बगल के खेत में आग लगा दी।

आग की लपटे गोपाल की खेत की ओर बढ़ने लगी, इसे रोकने में वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई । किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया ।

ये भी पढ़ें - बरेली: विरोधी गुट आएगा ही नहीं जैसे दावों के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान आज

संबंधित समाचार