Auraiya Accident: बस ने टैंपो में मारी टक्कर, चालक समेत पांच घायल, घने कोहरे के चलते हुआ हादसा
औरैया में बस ने टैंपो में मारी टक्कर।
अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गाव गुरूखुदा के पास घने कोहरे के चलते बस चालक ने ऑटो में बुधवार सुबह टक्कर मार दी। इसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
औरैया, अमृत विचार। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गाव गुरूखुदा के पास घने कोहरे के चलते बस चालक ने ऑटो में बुधवार सुबह टक्कर मार दी। इसमें चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अछल्दा और बिधूना में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
बिधूना की तरफ से तेज रफ्तार से आ बिधूना रही सवारी भरी बस ने अछल्दा से बिधूना जा रहे आटो चालक रहीश खान पुत्र जहरुद्दीन उम्र 34 निवासी रामपुर बोडेपुर थाना अछल्दा व मनोहरदास पुत्र अनुरुद्ध देव उम्र 55 निवासी इटावा व मुस्कान देवी पत्नी प्रमोद कुमार उम्र 19 वर्ष व सत्यबती पत्नी राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी नहर बाजार अछल्दा से बिधूना जा रहे थे।
घने कोहरे की वजह से बस ने आटो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रोड़ से नीचे जा गिरा और बस चालक बस लेकर अछल्दा नहर पुल पर सवारी उतार कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने 108 एंबुलेंस ब थाना पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। डाक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार बाद मां सत्यवती व बेटी मुस्कान को पीजीआई सेफई रेफर कर दिया गया है। वहीं रहीश खान ब बाबा मनोहरदास का प्रथम उचार के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
सूचना पर थाना उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने अस्पताल पहुचंकर पूछताछ की है। पुलिस सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बस का पता लगाया जा रहा है। वहीं सीएचसी बिधूना में भर्ती एक घायल को सैफई रेफर किया गया।
ये भी पढ़ें- Unnao Accident: कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
