बाराबंकी: महिला का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा, बाराबंकी। मायके जाने के लिए घर से निकली महिला सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर देवा में बंद पडे़ एक मकान में ले आए। जहां चारों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत होने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

मामला देवा थाने के विशुनपुर का है। सोमवार को यहां की रहने वाले एक दलित महिला घर से मायके जाने के लिए निकली थी। सड़क पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकों ने कार रोकी। उसके बाद महिला का अपहरण कर उसके मुहं में कपड़ा ठूंस देवा में खाली पडे़ एक मकान में ले आए। जहां पर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला को मकान में बंदकर फरार हो गए। किसी तरह महिला ने इसकी सूचना अपनी भाभी को दी। इस पर पहुंची डायल-112 ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला।

इसकी शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की। इस पर एएसपी उत्तरी सीएन सिंहा और सीओ सिटी डा. बीनू सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं देवा कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद अभियुक्त मुगले आजम उर्फ रियाज, असरफ उर्फ भूरे, इस्लामुद्​दीन और सब्बू खां को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दक्षिणी ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर सभी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: आलू की फसल को झुलसा व पाले से बचाने के दिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को दिए टिप्स

संबंधित समाचार