पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है भारत : एके शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए नगर विकास मंत्री, चार को दिया गैस सिलेंडर और चूल्हा

राम सनेही घाट / बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि मोदी अखण्ड भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है।  मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शुरूआत कर दी है और इसके लिए गरीबों, वंचितों, समाज के सबसे पिछड़े व हासिये पर रहने वाले लोगों को सुविधा सम्पन्न बनाने की शुरूआत की गयी है।

नगर विकास मंत्री बुधवार  को हथौन्धा ग्राम पंचायत के राम लीला मैदान शुक्लनपुरवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने मौके पर उज्जवला योजना के तहत 4 लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर और चूल्हा दिया।  साथ ही जय श्री, काजल,सविता की गोद भराई की। एके शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को बताया गया है कि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रदान किया जा रहा है। मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए ही उनकी प्रेरणा से देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत 15 नवम्बर, 2023 से की गयी और यह 26 जनवरी, 2024 तक देश के कोने-कोने में करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी।  

इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा ,बाबा परमेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आकाश सिंह,नीरज सिंह,ओम प्रकाश तिवारी सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : एकतरफा प्रेम का अंजाम, सिरफिरे ने छात्रा पर पेट्रोल डालकर लगाई आग - पुलिस ने पकड़ा

संबंधित समाचार