Good news : आसान हुआ ट्रेन का सफर, कोहरे को मात दे रही एंटी फाग डिवाइस
जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। तराई के बहराइच जनपद में बुधवार को कोहरे का असर दिखा। जिससे ट्रेनों की रफ्तार भी कम हो गई। हालांकि ट्रेन में लगे एंटी फाग डिवाइस काफी हद तक कोहरे को मात दे रही है। डिवाइस से ट्रेन को सिग्नल मिलते रहते हैं और ज्यादा विलम्ब नहीं होता है। इससे यात्रियों को भी खासी राहत मिल रही है।
जिले में ठंड के साथ कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। इसकी बानगी बुधवार को देखने को मिली। जनपद में तीन रूट प्रखड ट्रेनों के लिए निकली है। सभी प्रखंड पर ट्रेन का संचालन हो रहा है। इनमें एक लखनऊ गोरखपुर, बहराइच से गोंडा और मैलानी प्रखंड शामिल है। प्रतिदिन ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। बुधवार को सुबह आठ बजे गोरखपुर लखनऊ रेल प्रखंड पर अधिक कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते रफ्तार ट्रेनों की कम हो गई। इसका आलम यह रही कि कोहरे में ट्रेन जरवल रोड स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि ट्रेन में लगी एंटी फाग डिवाइस से कोहरे का असर ट्रेन संचालन पर कम ही दिख रहा है।
जरवल रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते पहले से ही कई ट्रेन बंद चल रही है। लेकिन एंटी फाग डिवाइस ट्रेन को सिग्नल के द्वारा लोकेशन देने में मददगार साबित हो रहा है। जिसके चलते ट्रेन की रफ्तार पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।
ये भी पढ़ें -पीएम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बन रहा है भारत : एके शर्मा
