प्रयागराज: संगम नगरी में बड़ा हादसा टला, जल पुलिस ने 36 लोगों की बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज अमृत विचार: संगम नगरी प्रयागराज में उसे वक्त बड़ी घटना होने से टल गई। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संगम नोज पर आयोजित होने वाला था। मुख्यमंत्री के आने के करीब 5 घंटे पहले 36 लोगों से भरी दो नाव अचानक गंगा नदी में पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर जल पुलिस पहुंची और सभी सकुशल गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया। जल पुलिस ने गंगा नदी में डूब रहे 36 लोगों की जान बचाकर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड हांसिल किया है। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को नैनीरेल क्षेत्र से दो नाव में करीब 36 लोग बैठकर संगम स्नान करने के लिए आ रहे थे। तभी अचानक गंगा नदी की बहाव में नाव भटक गई और पानी के कटान में नाव पलट गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। गंगा में डूब रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो संगम नोज पर रहे लोगों ने जल पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने के बाद तत्काल जल पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ स्टीमर से पहुंची और सकुशल गंगा में डूब रहे 36 लोगों को बचा लिया।

 इस बड़ी घटना के टलने के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मेला एसएसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने के पहले इस बड़ी घटना के बाद जल पुलिस ने सभी को सुरक्षित पानी से बाहर निकल लिया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़े:- विकास कार्यों के शिलापट्ट पर अब अधिकारी भूल जायें अपना नाम, योगी सरकार का नया फरमान, सभी डीएम को पत्र जारी

संबंधित समाचार