बरेली: आप भी करें, सरकार भी सकारात्मक होकर कर रही काम: संतोष गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर की पहचान यूपी ही नहीं देश के नक्शे पर हो। उद्यमी देश की अर्थ व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। सरकार सकारात्मक होकर काम कर रही है और आपका भी इस सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। यह बात बुधवार को एक्जीक्यूटिव क्लब में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर के उद्यमी रत्न सम्मान समारोह और डायरी विमोचन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कही।

इस दौरान उद्यमी मनीष जैन को बरेली उद्यमी रत्न और सनी मेहरोत्रा को युवा उद्यमी पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक डाॅ. राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि देश के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर में उद्यमियों की भूमिका अहम है। राजनीति से हटकर उद्यमियों के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। चैप्टर सचिव मयूर धीरवानी ने कहा कि युवा उद्यमी पुरस्कार बरेली चैप्टर की नई पहल है। 

सहसचिव आशीष ने विगत माह में चैप्टर के किए कार्यों का विवरण और डिवीजनल चेयरमैन विमल रेवाड़ी ने आईआईए के विषय में जानकारी दी। केन्द्रीय कार्यालय की जानकारी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने दी। डायरी चेयरमैन सुनीत मूना ने डायरी की विशेषताओं के बारे में बताया और कहा कि डायरी में ही डायरेक्ट्री होने के कारण सभी सदस्यों को जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। 

चैप्टर कोषाध्यक्ष रजत मेहरोत्रा ने कहा कि डायरी से न केवल सदस्यों को बल्कि अन्य लोगों को भी बरेली के उद्यमियों के कार्यों के विषय में अच्छी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय प्रभारी अमित पटेल और लोकेश गंगवार का भी मुख्य अतिथि व उद्यमियों ने सम्मान किया गया। संचालन उन्मुक्त संभव शील ने किया। सहसचिव धनंजय विक्रम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह उद्यमी रहे मौजूद
कार्यक्रम में उद्यमी मनोहर लाल धीरवानी, एसके सिंह, सतीश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, चंद्र भूषण सक्सेना, पीयूष कुमार अग्रवाल, अजय शुक्ला नीरज गोयल, राकेश धीरवानी, रवि खंडेलवाल, सलिल बंसल, मनोज पंजाबी, रिषभ दीक्षित, शेखर अग्रवाल, अभिनव कटरू, ध्रुव खनिजो, शर्दुल शंखधार, सक्षम जैन समेत 175 उद्यमियों ने भाग लिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: सिंचाई के दौरान इंजन में डीजल डालते समय मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार