पीलीभीत: बच्चों को खाना खिलाकर सुलाया और फंदा लगाकर महिला ने दे दी जान, बाग में मिला शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक महिला ने पहले बच्चों को खाना खिलाकर सुलाया और फिर गांव के बाहर बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। दूसरे दिन उसका शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सुनगढ़ी पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। वहीं, परिजन खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं बता सके हैं।

बता दें कि बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव चिराडांडी की रहने वाली 30 वर्षीय देवकी की शादी पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सड़िया निवासी वेदप्रकाश से हुई थी। उसके तीन बच्चे है। परिजन के अनुसार महिला ने बुधवार रात को सभी को खाना बनाकर खिलाया। बच्चो को रात करीब दस बजे सुला दिया। अन्य सदस्य भी सो गए।

दूसरे दिन गुरुवार सुबह बच्चों की आंख खुली तो महिला नदारद थी। इस पर परिजन तलाशने निकल गए। उधर ग्रामीणों भी खेतो पर काम को जा रहे थे। लापता हुई महिला देवकी का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजन ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। रात की को महिला कब घर से निकल गई। पता ही नहीं चला। खुदकुशी की वजह भी नहीं बता सके।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: तहसील कर्मचारी ने नौकरी के नाम पर रिटायर्ड राजस्वकर्मी से ठगे थे 10 लाख, 9 साल बाद लिखी FIR...जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार