IND vs SA : डीन एल्गर के 150 रन पूरे, साउथ अफ्रीका का स्कोर 300 के पार...भारत को विकेट की तलाश
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। सेंचुरियन टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन साउथ अफ्रीकी टीम अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 256 रनों के स्कोर से आगे खेल रही है। भारत ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए थे। फिलहाल, एडन मार्करम और मार्को जानसेन बैटिंग कर रहे हैं। एल्गर ने तो अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं।
साउथ अफ्रीका ने 83 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका से डीन एल्गर 163 और मार्को यानसन 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को आज के दिन के खेल में पहले विकेट की तलाश है।
Bad light brings an end to Day 2.
— BCCI (@BCCI) December 27, 2023
South Africa reach 256/5, with a lead of 11 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/032B8Fn3iC#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/XngpVF2kcr
लोकेश राहुल के शानदार शतक के बाद जल्द ही संन्यास लेने वाले सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने पलटवार करते हुए नाबाद शतक जड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को यहां पांच विकेट पर 256 रन के साथ 11 रन की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। राहुल ने असमान उछाल वाली पिच पर 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली जिससे भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में बाएं हाथ के बल्लेबाज एल्गर (211 गेंद में नाबाद 140, 23 चौके) और पदार्पण कर रहे डेविड बेडिंगहम (87 गेंद में 56 रन, सात चौके, दो छक्के) के बीच चौथे विकेट की 131 रन की साझेदारी से बढ़त हासिल करके अपना पलड़ा भारी रखा।
स्टंप के समय मार्को यानसन तीन रन बनाकर एल्गर का साथ निभा रहे थे। एल्गर मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर भारतीय गेंदबाज असरहीन नजर आए। जसप्रीत बुमराह (48 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (63 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने दबाव बनाया लेकिन तीसरे और चौथे तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में उतरे शारदुल ठाकुर (बिना विकेट के 57 रन) और पदार्पण कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा (61 रन पर एक विकेट) ने दिशाहीन गेंदबाजी की जिसका दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया।
ये भी पढ़ें : तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा- खेल के प्रति ईमानदार रहें युवा, सोशल मीडिया पर अपने हुनर को व्यर्थ न करें
