आगरा: दुस्साहस तो देखिये!, पहले अवैध तरीके से पशु पाले, नगर निगम की टीम पकड़ने पहुंची तो कर दिया पथराव, 2 घायल
पुलिस से भी की हाथापाई, 11 भैसों को नगर निगम ने किया बंद
आगरा। जनपद के साथ छत्ता इलाके के धूलियागंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में अवैध रूप से पशु बांधने और उनको पालने की शिकायत पर पशुओं को पकड़ने गई कैटल कैचर टीम पर स्थानीय पशु पालकों ने पथराव कर दिया। इस हमले में नगर निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए।
आगरा नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उद्योग बंधु की बैठक के दौरान बलवीर शरण मित्तल द्वारा अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में अवैध रूप से पशुओं को बांधने और पालने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम पशुओं को पकड़ने गई थी। जिस वक्त नगर निगम की टीम पशुओं को गाड़ी में भर रही थी इसी दौरान पशु पालकों ने नगर निगम की टीम पर लाठी डंडों और पथराव कर हमला कर दिया।
नगर निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई के दौरान तीन गाड़ियों में पशु पकड़े थे जिसमें पशुपालकों ने हमला कर दो गाड़ियों के पशुओं को जबरन उतरवा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और पशु चालकों के बीच हाथापाई भी हुई। इस कार्रवाई में नगर निगम फिटिंग में पशुपालकों की 11 भैंसों को नगर निगम के बाड़े में बंद कर दिया है।
पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक इन पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा, उसके बाद ही पशु वापस किए जाएंगे। नगर निगम की टीम पर हमले के मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से बात कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें: Good news! डायलिसिस यूनिट से लैस हुए यूपी के सभी जिले, अब आपको अपने जनपद में ही मिलेगी dialysis की सुविधा!
