लखनऊ के इन इलाकों में बदल सकती है दुकान और मकान की सूरत, एलडीए ने शुरू की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के हजरतगंज स्थित हुसैनाबाद हेरिटेज जोन से लेकर कैसरबाग के हेरिटेज जोन के बीच में बनी इमारतों में एक रुपता लाई जायेगी। यहां की इमारत में एकरूपता के लिए डिजाइन भी आर्किटेक्ट ने तैयार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि यहां पर सरकारी और निजी दोनों तरह की इमारतें बनी हुई हैं। ऐसे में एकरूपता के लिए आने वाला खर्च इमारत में स्थापित विभाग अथवा भवन के मालिकों को उठाना पड़ेगा। एकरूपता का कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण के आधार पर किया जायेगा।

दरअसल बीते बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बोर्ड मीटिंग में हुसैनाबाद हेरिटेज जोन से लेकर कैसरबाग हेरिटेज जोन के बीच बने व्यावसायिक तथा आवासीय प्रतिष्ठानों में सामने के हिस्से एक रूप रंग में करने की तैयारी पर चर्चा हुई है। साल 2010 में पहली बार इस तरह का कार्य हजरतगंज स्थित इमारतों में किया गया था।  एलडीए की तरफ से इमारत में एकरूपता लाने के लिए बुधवार को हुई बैठक में निर्णय ले लिया गया है।

जल्द ही इस पर कार्य शुरू होने की बात बताई जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण इमारतों के सामने के हिस्से के स्वरूप में एकरूपता लाने का कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों की राय लेगा। जिसमें इस कार्य से संबंधित आपत्ति और सुझाव भी मांगे जाएंगे।

ये भी पढ़े:-लखनऊ: यूपी के 34 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी, देखिये लिस्ट

संबंधित समाचार