बरेली: अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम ने किया ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। नगर निगम की जमीन पर बने अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। तो वहीं मकान स्वामी का कहना है कि उक्त जगह उनकी पैतृक है, उनके पास बैनामा है, पुराने मकान को गिरा कर पुरानी नींव पर ही नया मकान बना रहे थे, जिसका कोर्ट में विवाद भी चल रहा है। जिसकी एक कॉपी नगर निगम को रिसीव भी करा दी थी।

बता दें, सीबीगंज के खलीलपुर निवासी महेद्र यादव का खलीलपुर रोड पर पुराना बना हुआ। महेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने मकान को तुड़वाकर उसी पुरानी नींव पर नए मकान का निर्माण कराया था। नगर निगम उक्त जमीन को अपनी बता रहा था, जिसका कोर्ट में विवाद भी चल रहा है।

उधर नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बने निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई, मगर नगर निगम की टीम के सामने उनकी एक नहीं चली और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- किशोरियों में बिगड़ रही पीरियड साइकिल, जानिए क्या है वजह और उपाए 

संबंधित समाचार