किशोरियों में बिगड़ रही पीरियड साइकिल, जानिए क्या है वजह और उपाए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज-कल किशोरियों में पीरियड्स से जुड़ी समस्यांए बढ़ती जा रही है। देखा जा रहा है सबसे अधिक किशोरियों में पीरियड साइकिल बिगड़ने के मामलों में कई समस्या सामने आ रही हैं। जैसे कम उम्र में ही पीरियड शुरू होना व देरी से पीरियड आना, साथ ही हर बार पीरियड्स के दिन बदलने आदि मामले देखे जा रहे हैं। साथ ही अनियमित पीरियड्स की भी  समस्या बढ़ती जा रही हैं। जिसका सीधा असर किशोरियों के शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल के कमरा नम्बर 23 में रोजाना 20 से 30 किशोरियों की काउंसिलिंग की जाती है। 

जिला अस्पताल की एडोलसेंट काउंसलर अल्पना सक्सेना ने बताया कि बच्चों से बड़ो तक जिंदगी जीने का ढंग बदल रहा है, इसी वजह से उनमें शारीरिक और मानसिक बदलाव भी हो रहे हैं। किशोरियों और बच्चियों पर इसका ज्यादा असर पड़ रहा है।

अगर बात पिछले कुछ महीनों की करें तो क्लिनिक पर बेटियों के साथ इसी तरह की समस्याएं लेकर आने वाले अभिभावकों की संख्या बढ़ी है। जिसमें सबसे अधिक संख्या ऐसी बच्चियों की है, जिनमें नौ साल की उम्र से ही पीरियड शुरू हो गए हैं। इसका असर उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ रहा है। अब तक पीरियड शुरू होने की उम्र 13 से 16 साल मानी जाती थी लेकिन अब  9 साल से भी पीरियड शुरू होना आम हो गया है।

इसके अलावा किशोरियों के पीरियड का समय बदलने की भी काफी शिकायतें हैं। कभी समय से पहले पीरियड शुरू हो जाता है तो कभी दो-दो महीने पीरियड नहीं आता। इससे भी किशोरियों की शारीरिक-मानसिक सेहत पर असर पड़ता है। ऐसे बच्चों की काउंसिलिंग के साथ उन्हें जरूरी परामर्श भी दिया जा रहा है।

पीरियड का जल्दी शुरू होना पड़ सकता है सेहत पर भारी 
डॉक्टरों के अनुसार पीरियड के जल्दी शुरू होने से भी कई तरह की समस्या हो सकती हैं, जिससे बच्चियों की सेहत पर सीधा असर पड़ सकता है। कम उम्र में ही पीरियड के शुरू होने से बच्चियां एनीमिया की शिकार बन सकती हैं। अगर बच्ची में पहले से ही एनिमिक हैं तो ऐसे में कई और गंभीर रोगों का भी खतरा रहता है जिसमें डायबिटीज प्रमुख है। इसके अलावा, उनकी मानसिक सेहत पर भी इससे असर पड़ सकता है और वे तनाव की शिकार हो सकती हैं।

इन कारणों से बिगड़ सकती है आपकी पीरियड्स साइकिल 
डॉ अल्पना सक्सेना ने बताया कि किशोरियों में पीरियड्स साइकिल का बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण इस समय मल्टी मीडिया बना हुआ है क्योंकि इसके उपयोग से बच्चियां ठीक ढंग से न खाने पर ध्यान नहीं देती हैं और नहीं समय से सोना, बाहर खेलकूद करने पर देती हैं जिसके कारण पूरा दिन बच्चियों में सुस्ती, कमजोरी, तनाव, चिड़चिड़ापन व नींद न आना आदि के कारण पीरियड्स साइकिल बिगड़ सकती हैं।

इस तरह सही कर सकते है अपनी पीरियड्स साइकिल
रोजाना समय पर उठना, व्यायाम- खेलकूद करना, समय से खाना खाना, साथ ही खाना खाते समम फोन का इस्तेमाल न करना व ठीक समय पर सोना इससे आपकी पीरियड्स साइकिल सही हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- आप उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को उलट नहीं सकते, लेकिन आपकी जिंदगी बढ़ा सकती हैं ये 5 चीजें 

संबंधित समाचार