मोदी की रैली में बाराबंकी से जाएगी एक हजार बसें और 4000 गाड़ियां, 80 हजार लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 दिसंबर को होने वाली अयोध्या रैली में बाराबंकी से 1000 बसें और 4000 छोटी गाड़ियां कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगी । हर बस में कार्यकर्ताओं के खाने-पीने का भी बंदोबस्त किया गया है। रैली में जाने वाले भाजपा संख्या प्रकोष्ठ में शामिल मुस्लिम कार्यकर्ता भी जय श्री राम के नारे लगाते हुए ही अयोध्या जाएंगे।

गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अयोध्या में शनिवार को होने वाली रैली को लेकर जिले में गजब का उत्साह है।समर्थको की भारी संख्या को रैली स्थल पर ले जाने के लिए भाजपा ने एक हजार से अधिक बड़ी बसें तथा हजारों चौपहिया वाहनों की व्यवस्था की है। राम देश के मर्यादा पुरुषोत्तम है।राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।पांच सौ साल से अधिक के संघर्ष के बाद रामलला अपने विराट गर्भ गृह में विराजने वाले है।इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डे और पुनर्निर्मित भव्य रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के लिए शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  करीब 80 हजार से अधिक की जनता मोदी का अभिनंदन करने अयोध्या जायेगी।एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बड़ी संख्या में रैली को सफल बनाने अयोध्या जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित ले जाने तथा उनके भोजन पानी की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी करेगी।छोटे बड़े सभी वाहनों को विधानसभावार वितरित किया गया है।प्रत्येक वाहन पर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को व्यवस्था सौंपी गई है।जिसमे वाहन प्रमुख एवम भोजन प्रमुख शामिल हैं।सभी वाहन पूर्व में बनाई गई योजना के तहत शुक्रवार की देर रात बूथ एवम शक्तिकेंद्रो पर पहुंचा दिए जायेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मौजूद रहे।

पुष्पक पुष्पक विमान के उतरने का प्रतीक बनेगा अयोध्या एयरपोर्ट
भाजपा एमएलसी ने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन भगवान श्री राम के पुष्पक विमान से उतरने का प्रतीक बनेगा। इसी के दृष्टिगत रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व एयरपोर्ट का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े:- लखनऊ के इन इलाकों में बदल सकती है दुकान और मकान की सूरत, एलडीए ने शुरू की तैयारी

संबंधित समाचार