बरेली: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, इंतजार में जंक्शन पर ठिठुरे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घने कोहरे की वजह से गुरुवार को ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा। बुधवार रात दृश्यता कम होने की वजह से ट्रेनों को कॉशन पर गुजारना पड़ा। वहीं गुरुवार को जंक्शन पर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर सामान्य दृश्यता दर्ज की गई, लेकिन पीछे से ही ट्रेनें कोहरे के कारण घंटों की देरी से जंक्शन पहुंचीं। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट पहुंचने के कारण यात्री जंक्शन पर ही ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते नजर आये।

गुरुवार को 14512 नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा, 12430 नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपरफास्ट 2 घंटा 5 मिनट, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 1 घंटा 38 मिनट, 13006 अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल 2 घंटा 43 मिनट, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 6 घंटा 33 मिनट, 13152 सियालदह एक्सप्रेस 5 घंटा 43 मिनट, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, 12327 बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल 2 घंटा 42 मिनट, 12328 उपासना एक्सप्रेस एक घंटा, 12356 अर्चना एक्सप्रेस 6 घंटा 20 मिनट, 12369 कुंभ एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, 13151 सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा, 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 3 घंटा 42 मिनट, 15933 न्यू तिनसुखिया अमृतसर एक्सप्रेस 2 घंटा 28 मिनट, 22355 पाटलीपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस 2 घंटा 40 मिनट, 15005 राप्तिगंगा एक्सप्रेस 2 घंटा 52 मिनट, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 3 घंटा 23 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची।

जो ट्रेनें आईं उनमें टूटे यात्री
ट्रेनों की चाल बिगड़ी तो पहले आने वाली ट्रेनों में यात्री टूट पड़े। सियालदह एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा लेट थी। लिहाजा इस ट्रेन से पहले अवध असम एक्सप्रेस पहुंच गई तो लखनऊ तक जाने वाली यात्री बड़ी तादाद में इस ट्रेन के अंदर सवार होने लगे। हालांकि अवध असम एक्सप्रेस भी तीन घंटे से ज्यादा की देरी से पहुंची थी। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की हुई।

ये भी पढे़ं- बरेली: ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार