रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.14 पर पहुंच गया। 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता ने हालांकि भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.12 से 83.16 के बीच कारोबार करने के बाद वह 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.20 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.20 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़ें- रिलायंस कभी आत्मसंतुष्ट नहीं होगी, दुनिया के शीर्ष 10 समूहों में आने का लक्ष्य: मुकेश अंबानी

संबंधित समाचार