कासगंज: सर्दी का सितम...लुढ़कता ही जा रहा है पारा, गलन भरी हवाओं से बढ़ रही ठिठुरन से लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: जिले में सर्दी लगातार अपना सितम ढहा रही है। शुक्रवार को पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। न्यूनतम पारा जहां सात डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं अधिकतम पारा 16 डिग्री दर्ज हुआ। गलन भरी हवाओं के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। सूर्य बादलों की ओट से निकल कर दर्शन देने के कुछ मिनट  बाद ही ओझल हो गए।

WhatsApp Image 2023-12-29 at 4.38.23 PM

जिले में सर्दी अपने रिकार्ड तोड़ रही है। लगातार पड़ रही सर्दी से हर कोई परेशान होने लगा है। एक जनवरी से सर्दी के सितम के बाद से पारा लगातार गिरता चल जा रहा है। वातावरण में कोहरे के साथ ही बादल छाए रहे। सुबह छह बजे पारा सात डिग्री रिकार्ड किया गया। 7 बजे तक पारा इसी लेवल पर बना रहा। जिससे लोग घरों से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।

लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में कैद हो गए। लोगों ने घरों में ही अलाव जला लिए ताकि ठंड से बचा जा सके। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई। वाहन चालक काफी धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा।

सुबह 10 बजे के बाद ही बाजारों में रौनक लौटना शुरू हुई और बाजार खुलना शुरू हुए, लेकिन दिन भर शीतलहर हवाएं चलती रहीं। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से लोग ठिठुरात रहे। दिन में अधिकतम पारा दोपहर 3.30 बजे रिकार्ड हुआ।

इस समय पारा 16 डिग्री तक पहुंचा। इस समय सूर्य बादलों की ओट से बाहर निकल आए, लेकिन चमक फीकी रहने से लोगों को सूर्य की तपिश का अहसास नहीं हुआ। शाम 4.30 बजे से पारा फिर से गिरना शुरू हो गया और ठंड बढ़ने लगी। ठंड की अधिकता के चलते लोग दिन भर जगह जगह अलाव के सहारे बैठकर राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। रात भर सर्द हवाएं चलती रहीं। जिससे लोग रात 8 बजे के बाद घरों में कैद होने लगे। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को आने वाले दो दिन और ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

पशु पक्षी भी हुए परेशान 
पशु पक्षी भी ठंड से परेशान हो गए है। पालतू और निराश्रित श्वान भी ठंड से बेहद परेशान हैं। शुक्रवार को शहर के मुहल्ला नवाब में ठंड से परेशान श्वासन एकजुट होकर एक अलाव के सहारे राहत महसूस करते देखे गए।

यह भी पढ़ें- कासगंज: सोरों मेले की पहचान, नारंगी और खजला,  बिकती है सिर्फ मेले के दौरान तीर्थ नगरी में 

संबंधित समाचार