good news यूपी में 20 हजार महिलाओं को ई-ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान कर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला सशक्तिकरण : जिलों में 250 महिलाओं को दिया जाएगा ई-रिक्शा

लखनऊ अमृत विचार। महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना के तहत प्रदेश में 20,000 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशिक्षित महिलाओं को ई-ऑटो रिक्शा के लिए आरटीओ कार्यालय से संर्पक कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में सहायता भी प्रदान किया जा रहा है।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रदेश की सभी जिलों की 250 महिलाओं को सब्सिडी के तहत ई-रिक्शा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जा रहा है, प्रशिक्षण के उपरांत सब्सिडी पर ई-रिक्शा प्रदान कराकर उन्हें स्वरोज़गार से जोड़ते हुए सशक्त बनाया जाएगा।
स्व-रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमी महिलाओं को दिया जा रहा है ड्राइविंग प्रशिक्षण
मंत्री ने बताया कि स्व-रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम (कुल 60 दिवसीय ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम) के तहत प्रत्येक जनपद में 250 कामकाजी उद्यमी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ई-रिक्शा ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना‘‘ के तहत प्रदेश के समस्त राष्ट्रीयकृत बैंको से न्यूनतम दरों पर ऋण,लोन उपलब्ध कराने की सुविधा दी जायेगी। देश का पहला ऐसा राज्य यूपी होगा जहां महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक वृहद स्तर पर महिलाओं को सबल, सुरक्षित एवं सशक्त (आत्मनिर्भर) बनाने का कार्य किया जा रहा है।  
 

संबंधित समाचार