कासगंज: तहसील न्यायालय की मनमानी पर भड़के अधिवक्ता, किया प्रदर्शन
कासगंज, अमृत विचा: तहसील न्यायालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। मनमानी के आरोप में अधिवक्ता लामबंद हुए है और शुक्रवार को अधिवक्तओं ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो चरणवद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
कासगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार बिलराम, न्यायालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि काफी भ्रष्टाचार फैला हुआ है तहसीलदार गांव सभा की पत्रावलियों में मनमाने तरीके से अपना आदेश पारित कर रहे हैं। गरीब जनता पर बेवजह बोझ बन रहे हैं। कुछ भ्रष्ट कर्मचारी हैं वह कोर्ट चला रहे हैं जो तहसीलदार बताते हैं कितने रुपया लेना है वह दलालों द्वारा लिया जाता है।
पूरी तरीके से तहसील में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अलग अलग तरीके से पैसे लिए जा रहे हैं और कोई आदेश पारित नहीं हो रहा है। जब तक तहसीलदार और नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। यह प्रदर्शन बार एसोसिएशन के पदाधिकारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ।
जिसमें जयकुमार सक्सेना, रविक प्रकाश माहेश्वरी, जयशंकर दुबे, अशोक कुमार, सुरेश शर्मा, बीएस, महीपाल, स्वदेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, शरद प्रसाद, धर्मेंद्र साहू, रामाबाबू कुशवाह, आनंद प्रिय विद्यार्थी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कासगंज: विद्यार्थियों ने किया गया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, मिला सम्मान
