नशा करके वाहन चलाया तो होगा सीज : डीआईजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा,अमृत विचार। नशा करके वाहन चलाते यदि कोई व्यक्त पकड़ा गया तो उसका चालान होगा साथ ही वाहन भी सीज किया जाएगा। डीआईजी और एसपी ने शुक्रवार शाम शहर का निरीक्षण करते हुए आम लोगों को आगाह किया कि आने वाले नव वर्ष की खुशियां तो मनाएं, लेकिन ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे आम नागरिकों को दिक्कत हो। सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने को निर्देशित किया।

आने वाले नव वर्ष-2024 के पूर्व पुलिस उप महा निरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस चौकी चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस एवं पुलिस कांस्टेबलों के साथ पैदल गस्त कर शहर के बाबूलाल चौराहे से गुलरनाका, प्रकाश टॉकीज, महेश्वरी देवी, बालखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज से होते हुए रेलवे स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। पुलिस उप महा निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने इस दौरान राह में मिलने वाले सभी दुकानदारों से उनकी समस्या पूछी। 

मार्केट में मिलने वाली जितनी भी सराफा दुकान हैं उन्हें निर्देशित किया कि सभी लोग अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं और एक कैमरा रोड के सामने भी हो, ताकि दोनों तरफ का आवागमन हर दुकान से दिखाई दे और भविष्य में होने वाली किसी भी घटना से बचा जा सके। डीआईजी ने कहा कि हमारी पूरी टीम आपके साथ है। सीओ सिटी गवेंद्र पाल सिंह ने दुकानदारों से कहा कि सभी लोग अपनी दुकान के सामने से अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा पहली तारीख के बाद से नगर पालिका टीम और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। 

पुलिस उप महा निरीक्षक ने कहा कि कि सभी लोग यातायात नियम का पालन करें। हेलमेट अवश्य लगाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। नव वर्ष में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं, जिससे आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़े। बताया कि उनकी टीम यातायात पुलिस और परिवाहन विभाग के साथ मिलकर 31 दिसंबर को सभी को चेक करेगी। यदि कोई व्यक्ति वाहन चलाते वक्त नशा करता है और चेकिंग में पकड़ा गया तो उसका चालान काटा जाएगा साथ ही वाहन भी सीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -UP में कई IPS के तबादले, आयुष विक्रम को मिली मेरठ की कमान

संबंधित समाचार