प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विधायक ने किया घर-घर जनसंपर्क, लोगों को किया आमंत्रित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने नगर में घर-घर जनसंपर्क किया और यात्रा निकाली। लोगों को शनिवार को आयोजित प्रधानमंत्री की रैली और रोड शो के लिए आमंत्रित किया। 
 
विधायक ने नगर के नबाब बाजार, कटरा, किला, घोसियाना, रौजगांव मार्ग पर जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगले पर जिम्मेदारी तय की। विधायक ने बताया कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री सर्वप्रथम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद एयरपोर्ट से एनएच 27 लता चौक होते हुए धर्मपथ, राम पथ से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक रोड शो होगा। उन्होंने बताया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करके एयरपोर्ट स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसंपर्क में भाजपा नेता रघुनन्दन चौरसिया, आशीष शर्मा, निर्मल शर्मा, पंकज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, सभासद कुलदीप सोनकर, रामराज लोधी, राजन मिश्र, कुलदीप मौर्य, विकास मिश्र,  श्यामबाबू गुप्त, शेखर गुप्त, हिमांशु गर्ग आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -उप मुख्यमंत्री और पूर्व विधायक ने रामनगरी में किया सघन जनसंपर्क

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका