अयोध्या: पीएम के अभिनंदन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक का दिख रहा सांस्कृतिक संगम, कलाकारों में गजब का उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर शनिवार को रामनगरी में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का सांस्कृतिक संगम दिख रहा है। एनएच 27 से लेकर लता मंगेशकर चौक और रामपथ - धर्मपथ के मार्गों पर कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रांतों की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया जा रहा है।

20 से अधिक स्थानों पर अयोध्या धाम में सांस्कृतिक मंच सजे हुए हैं। यहां प्रातः आठ बजे से ही कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री के अभिनंदन की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न मठ-मंदिरों से साधु संत शंखनाद करते हुए अभिनंदन के लिए निकल रहे हैं। सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को भी इस आयोजन में शामिल किया गया है।

सर्द हवाओं के बाद भी रामनगरी में प्रातः से पूरा वातावरण राममय है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री के अभिनंदन की व्याकुलता है वहीं 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास भी कोहरे को चीरता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़े: पीएम के स्वागत में रामनगरी दुल्हन की तरह सज कर तैयार, बस कुछ ही देर में अयोध्यावासियों को मिलेंगी करोड़ों की सौगात

संबंधित समाचार