पीएम के स्वागत में रामनगरी दुल्हन की तरह सज कर तैयार, बस कुछ ही देर में अयोध्यावासियों को मिलेंगी करोड़ों की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पीएम मोदी का आज शनिवार को रामनगरी में होंगे। उनके आगमन को लेकर अयोध्या वासियों में खासा उत्साह है। पीएम पीएम यहां पर सबसे पहले 10.45 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद पीएम मोदी 11 बजे धर्मपथ से रोड शो शुरू करेंगे। यह रोड शो लता मंगेशकर रोड शो से होकर गुजरेगा। जिसके बाद पीएम मोदी अयोध्या के नवनिर्मित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

Untitled-1 copy

पीएम मोदी अयोध्या वासियों को बड़ी सौगात देते हुए 6 वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। पीएम मोदी रामनगरी में 46 परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह परियोजनाएं करीब 15700 करेड़ की बताई जा रही हैं। सीएम योगी पीएम मोदी के आगमन को लेकर कल ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। वो यहां पल पल की अपडेट ले रहे हैं। सीएम योगी पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।Untitled-2 copy

बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए रामनगरी को फूलों से सजाया गया है। चहुंओर जय श्री राम का उद्घघोष और रामचरित मानस की चौपाइयां गूंज रहीं हैं। 

Untitled-3 copy

प्रधानमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण और अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेगें। अयोध्या से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।

इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 16 किलोमीटर का रोड शो भी करेगें।अयोध्या में संत समाज के साथ वैदिक ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्प के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेगें। लोगों को यहां बेताबी से प्रधानमंत्री का इंतजार है। सड़क के दोनों ओर जनसमूह उमड़ पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  झूठी सूचना से बेसिक शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, प्रमुख सचिव को भी मौके पर करना पड़ा दौरा, ये हकीकत आई सामने

संबंधित समाचार