झूठी सूचना से बेसिक शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, प्रमुख सचिव को भी मौके पर करना पड़ा दौरा, ये हकीकत आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ठंड में बिना स्वेटर पढ़ते हुए बच्चों का पुराना वीडियो

अमृत विचार लखनऊ। बिना स्वेटर के ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे सरकारी विद्यालय पहुंच रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। ये वीडियो राजधानी के जियामऊ उच्च प्राथमिक का था। इस वीडियो का शासन की ओर से भी संज्ञान लिया गया तो शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए खुद प्रमुख सचिव बेसिक डॉ एमके सनमुगा सुंदरम पहुंच गये। निरीक्षण में पाया कि सभी बच्चे स्वेटर पहने हुए हैं। इसके अलावा विद्यालय में परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन का भी परखा तो उसकी भी गुणवत्ता बेहतर पाई गई। 

5
प्रमुख सचिव ने निरीक्षण में पाया कि सभी बच्चे स्वेटर पहने हुए हैं। इस दौरान प्रमुख सचिव ने बच्चों से बात भी की। तो हकीकत समाने आई-फोटो अमृत विचार
 
पुराने वीडियो को किया गया वायरल

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल किया गया था। इस वीडियों में दावा किया गया था कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन अभी तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिला है वह ठंड से ठिठुर रहे हैं।

3
उच्च प्राथमिक विद्यालय जिया मऊ के बच्चे अपने बीच प्रमुख सचिव को पाकर खुश भी हुए। इस दौरान बच्चों के साथ प्रमुख सचिव बेसिक ने एमडीएम का भी स्वाद चखा-फोटो अमृत विचार

 

इसका वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए मौके पर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की ओर से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया सभी बच्चे स्वेटर पहने हुए हैं। बच्चों से जब प्रमुख सचिव ने बात की तो पता चला कि स्वेटर का बजट उनके अभिभावको के खाते में पिछले माह ही आ चुका था और स्वेटर भी खरीद लिया गया है। 

WhatsApp Image 2023-12-30 at 02.33.17 (2)
प्रमुख सचिव ने विद्यालय की स्वच्छता को परखा और पीने के पानी को भी चेक किया।इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
 
बच्चों के साथ भोजन करने लगे प्रमुख सचिव

इस दौरान प्रमुख सचिव ने बच्चों से भी बात की और उनको विद्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा तो बच्चों सुविधाओं को बेहतर बताया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन का भी स्वाद चखा। शिक्षकों की उपस्थित रजिस्ट्रर चेक किया। जिसमें सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये।

6
विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वह पत्र जिसमें स्पष्ट किया गया कि जो वीडियो वायरल किया गया था वह करीब 20 दिन पहले का है। अब सभी बच्चो को स्वेटर मिल चुके हैं। पत्र में प्रधानाध्यापक ने माना है कि एक सिर्फ एक बच्ची जिसका नाम दो जिलों में आनलाइन दिख रहा था । बस उसे डीबीटी से बजट मिलने में दिक्कत हुई लेकिन स्वेटर उसके पास भी था।

 

hj
निरीक्षण के दौरान चेक किए गये शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर, इस दौरान शिक्षकों से भी प्रमुख् सचिव बेसिक ने बात की-फोटो अमृत विचार

 

ये भी पढे:-लखनऊ: बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, निपुण लक्ष्य की देखी स्थिति, प्रिंसिपल से कहा- इस बात पर करें फोकस!

ये भी पढ़े:-  शिक्षण कार्य छोड़ गुरु जी बिना अनुमति के गायब, लखनऊ में 77 शिक्षकों पर एक्शन, अब आगे के लिए बीएसए ने लिया ये निर्णय

ये भी पढ़े:- समय से पहले विद्यालय बंद कर गायब रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, ब्लाक कसमंडा का मामला

ये भी पढ़े:- यू डायस पोर्टल पर ब्योरा अपलोड न करने वाले लखनऊ के स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी, बीएसए ने दी चेतावनी

संबंधित समाचार